हरदोई। बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा के जिले के विद्यालयों को भी परीक्षा केंद्र बनाया जाएगा। विश्वविद्यालय की ओर से परीक्षा केंद्रोें के चयन के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए हैं। विभाग की ओर से परीक्षा केंद्रों के लिए विद्यालयों से अनापत्ति प्रमाण पत्र मांगें हैं।
बीएड के प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगें गए थे। बीएड में प्रवेश के लिए इस बार बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी संयुक्त प्रवेश परीक्षा आयोजित कर रहा है। इसके लिए जनपदों में परीक्षा केंद्र बनाएं जाने हैं। इसके लिए विश्वविद्यालय की ओर से जिला परीक्षा समिति को दिशा निर्देश जारी किए हैं।
संयुक्त प्रवेश परीक्षा नौ जून को होनी है। उसके लिए परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किया जाएगा। विश्वविद्यालय की ओर से राजकीय और एडेड विद्यालयों को ही परीक्षा केंद्र बनाएं जाने के निर्देश दिए गए है। जिनमें अधिकांश शहरी क्षेत्र के विद्यालयों को शामिल किया जाए।
विभाग की ओर से शहर के आसपास के राजकीय व एडेड विद्यालयों को विश्वविद्यालय की ओर से जारी निर्देश के आधार पर अनापत्ति प्रमाण पत्र मांगा गया है और साथ विद्यालय में निर्धारित मानकों के संबंध में भी जानकारी मांगी है। डीआईओएस बाल मुकुंद प्रसाद ने बताया कि विद्यालयों से अनापत्ति प्रमाण पत्र मांगें गए है।