पिहानी। क्षेत्र के एक गांव में टीकाकरण के दौरान एएनएम के साथ एक युवक ने वैक्सीनेशन के बहाने छेड़छाड़ व विरोध पर मारपीट की। पीड़ित एएनएम के मुताबिक इसके बाद वहां आए युवक के भाई ने उसे धमकाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हरियावां सीएचसी के तहत एक गांव में स्थित स्वास्थ्य उपकेंद्र में तैनात एएनएम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार की दोपहर वह अध्यापकों के साथ क्षेत्र में ही कोविड टीकाकरण कर रही थी। इस बीच रामानन्द निवासी युवक वहां आया और वैक्सीनेशन करवाने के बहाने उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर उसने मारपीट की।
बताया कि आरोपी का चचेरा भाई अमरदीप वहां आ गया। आरोपी अमरदीप ने क्षेत्र में दोबारा आने पर अपहरण करने व जान से मारने की धमकी दी। कोतवाल महेश चंद्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।