फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः काली नदी में सेक्रेटरी के शव की तलाश जारी, महिला भेजी जेल

विज्ञापन
काली नदी में सेक्रेटरी के शव की तलाश में सीओ के साथ पुलिस टीम। - फोटो : ATHROLI
विज्ञापन
काली नदी में रायपुर स्टेशन से लेकर सिखरना और बरला व हरदुआगंज क्षेत्र में पंचायत सेक्रेटरी के शव की तलाश में पुलिस टीम बृहस्पतिवार को भी जुटी रही, लेकिन शव नहीं मिला। जेसीबी व नाव का सहारा भी पुलिस ने लिया। वहीं सेक्रेटरी की हत्या में नामजद महिला रुचि पत्नी मुनेंद्र उर्फ सोनू को पुलिस ने जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

गोधा के गांव कलियानपुर में भाई की ससुराल आए पंचायत सेक्रेटरी मुकेश सिंह पुत्र ओमवीर सिंह निवासी फतेहपुर थाना जहांगीराबाद जिला बुलंदशहर की हत्या कर शव काली नदी में फेंक दिया गया। परिवार की महिला से अवैध संबंधों के चलते हत्या कर शव काली नदी में फेंकने की बात मुकेश के भाई देवेंद्र के साले हेमंत व महिला रुचि ने स्वीकार की। तभी से पुलिस शव की तलाश में जुटी है। बृहस्पतिवार को एसपी क्राइम रजनी कुमारी, सीओ शिव प्रताप सिंह के निर्देशन में अतरौली, गोधा, बरला व हरदुआगंज थानों की पुलिस ने सर्च अभियान चलाया। नदी में नाव का भी सहारा लिया गया। नदी में जलकुंभी होने के कारण नाव के चलने में परेशानी होने पर जेसीबी मंगाई गई। जेसीबी से जलकुंभी हटाई गई। जलकुंभी हटाने के बाद वहां जानवरों के शव मिले हैं लेकिन मुकेश का शव नहीं मिला। पुलिस ने नाव के जरिए खोज जारी रखी। गैर जनपद कासगंज व एटा में भी पुलिस ने संदेश वायरल कर दिया है। सीओ शिव प्रताप सिंह ने बताया कि शव की तलाश जारी है। हत्या में नामजद महिला रूचि को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें