फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : जेएम न्यायालय परिसर में अधिवक्ता पर हमला, उछाली चप्पल

विज्ञापन
अधिवक्ता पर हमले की सूचना पर तहसील पहुंची पुलिस। - फोटो : ATHROLI
विज्ञापन
अतरौली के जेएम न्यायालय में कस्बे के प्रतिष्ठित कारोबारी ने अधिवक्ता पर हमला कर दिया। मारने के लिए चप्पल व कुर्सी उछाली। पुलिस ने अधिवक्ता की तहरीर पर कारोबारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना को लेकर अधिवक्ताओं में रोष है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला चौधरियान निवासी मो. ताहिर बहाव अतरौली जेएम न्यायालय में प्रैक्टिस करते हैं। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर करीब एक बजे वह जेएम न्यायालय में चल रहे अब्दुल रहमान बनाम राजेंद्र गुप्ता आदि के केस में पत्रावली में तारीख लेकर न्यायालय से निकल रहे थे। तभी राजेंद्र गुप्ता पुत्र सीताराम गुप्ता निवासी ब्रह्मनपुरी भी वहां आ गए। आरोप है कि राजेंद्र गुप्ता उन्हें देखते ही तू बड़ा वारंट कराता है, आज तुझे देखता हूं कहते हुए गाली गलौज करने लगे। चप्पल उतारकर अधिवक्ता को मारने दौड़े। ताहिर बहाव न्यायालय के अंदर घुस गए। वहां कर्मचारी व अन्य अधिवक्ताओं ने उन्हें बचाया। राजेंद्र गुप्ता ने अधिवक्ता में कुर्सी मारने का भी प्रयास किया। इससे वहां हंगामा खड़ा हो गया। सिविल कोर्ट के बाहर बैठे अधिवक्ता भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर एसएसआई प्रदीप मलिक, एसआई अरविंद चौधरी, हरेंद्र पूनिया, अंजू रानी मय फोर्स के मौके पर आ गए। पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा देकर सभी को शांत किया। इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी राजेंद्र गुप्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना को लेकर अधिवक्ताओं में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें