फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: दो एडीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि, तीन पंचायत सचिवों के निलंबन के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। गांवों में विकास कार्यों में देरी, भुगतान में लापरवाही और खातों में राशि डंप रखने पर दो ब्लॉकों के सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) को प्रतिकूल प्रविष्टि और तीन पंचायत सचिवों के निलंबन के डीएम ने निर्देश दिए हैं। अहिरोरी बीडीओ की भी जवाबदेही तय करने के लिए कहा है।
विज्ञापन

गांवों के विकास कार्यों के लिए पंचायतीराज विभाग की ओर से जारी होने वाली राशि के खर्च और कार्यों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने कम खर्च वाली ग्राम पंचायतों पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने विकास खंड मल्लावां के हेरवल के पंचायत सचिव विपिन कुमार, टोडरपुर के सेमरावां के कौशलेंद्र कुमार और अहिरोरी के पंचायत सचिव कृपाल सिंह को निलंबित किए जाने के निर्देश दिए। मल्लावां और अहिरोरी के सहायक विकास अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अहिरोरी के बीडीओ का भी उत्तरदायित्व तय करने के लिए कहा है।
कहा कि जहां पर प्रधानों के वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार सीज हुए हैं वहां पर समिति गठित की जाएं। डीपीआरओ विनय कुमार सिंह से कहा कि ओपेनिंग बैलेंस अधिक वाली ग्राम पंचायतों को चिह्नित करते हुए पंचायत सचिवों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। बैठक में सीडीओ सौम्या गुरूरानी, डीडीओ अरविंद कुमार, डीएसटीओ डॉ. रामप्रकाश सहित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें