फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बाल संप्रेक्षण गृह से दुष्कर्म का आरोपी किशोर फरार

Fri, 15 Mar 2024 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
बावन। शहर कोतवाली क्षेत्र में स्थित बाल संप्रेक्षण गृह से पाक्सो और दुष्कर्म का आरोपी किशोर भाग निकला। घटना का पता गुरुवार सुबह तब चला जब उससे मुलाकात करने के लिए पिता और रिश्तेदार पहुंचे। जानकारी पर हरकत में आई पुलिस ने तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन

लोनार कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने 10 फरवरी 2024 काे पिता पुत्र समेत चार लोगों के खिलाफ किशोरी के अपहरण, दुष्कर्म आदि का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने विवेचना की तो पता चला कि आरोपियों का इस मामले से कोई संबंध नहीं है, लेकिन एक आरोपी के पुत्र के किशोरी से संबंध होने की बात सामने आई। इसी आधार पर पुलिस ने किशोर को पकड़कर बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया। गुरुवार सुबह संप्रेक्षण गृह में योगाभ्यास के बाद बाल अपचारियों को नाश्ता दिया जा रहा था। इसी दौरान किशोर से मिलने के लिए उसके पिता और एक रिश्तेदार पहुंचे। इसी दौरान काफी खोजने पर भी आरोपी नहीं मिला। इसकी जानकारी पर लोनार कोतवाली पुलिस के साथ ही शहर काेतवाली पुलिस की टीम भी बाल संप्रेक्षण गृह गई, लेकिन जिम्मेदारों ने कोई सही जानकारी नहीं दे पाई। शाम को सहायक अधीक्षक अजय गुप्ता ने बताया कि सुबह योगाभ्यास के बाद बाल बंदी संप्रेक्षण गृह से भागा है। पुलिस को तहरीर दी गई है। शहर कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि तहरीर मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें