फोटो-18-पाली में पैदल भ्रमण करते एडीएम संजय कुमार सिंह व अन्य। संवाद
- फोटो : HARDOI
पाली में एडीएम संजय कुमार सिंह ने रविवार को कस्बे के मोहल्ला बिरहाना, आबिद नगर, बाजार, पटियानींव में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। सफाई व्यवस्था पर संतोष व्यक्त कर एडीएम ने ईओ अवनीश शुक्ला को निर्देश कि कहीं भी जलभराव, कूड़े की समस्या न हो।
एडीएम ने कहा कि स्वच्छता बेहद आवश्यक है। तहसीलदार सवायजपुर मूसाराम थारू, थानाध्यक्ष विनोद कुमार गोस्वामी और ईओ के साथ कस्बे में भ्रमण किया। उन्होंने लोगों से शांति से त्योहार मनाने की अपील की। इस मौके पर उपनिरीक्षक मुकुल दुबे भी मौजूद रहे।