फोटो-16-गिरफ्तार किए गए लोगों के बारे में जानकारी देते कोतवाल एसपी शुक्ला। संवाद
- फोटो : HARDOI
संडीला में कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पहोतिया में पुलिस ने तीन संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से तीन तमंचे और 18 कारतूस बरामद हुए हैं।
कोतवाल सूर्य प्रकाश शुक्ला ने बताया कि ग्राम पहोतिया के बेहटा नाले के निकट एसआई सुखराज सिंह को तीन संदिग्ध लोग नजर आए। इन तीनों की तलाशी ली गई। इनके पास से एक-एक तमंचा और छह-छह कारतूस बरामद हुए।
इन लोगों ने अपना नाम दिलीप पुत्र शारदा, इंद्रजीत पुत्र रघुनाथ, राम सेवक पुत्र रामेश्वर निवासीगण आटामऊ कोतवाली संडीला बताया। कोतवाल ने बताया कि तीनों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।