फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता पर कार्यवाई की संस्तुति

विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगंज। विकास खंड के ग्रामीण अभियंत्रण विभाग (आरईडी) के अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) शैलेंद्र कुमार गुप्ता के विरुद्ध मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) ने कार्रवाई की संस्तुति की है। दरअसल, गुरुवार को सीडीओ ने विभाग द्वारा कराए जा रहे विभिन्न कार्यों का औचक निरीक्षण किया। मौके पर घटिया निर्माण पर उन्होंने यह संस्तुति कर दी है।
विज्ञापन

गुरुवार को सीडीओ आकांक्षा राना ब्लाक की ग्राम पंचायत रूदामऊ और क्योंटी ख्वाजगीपुर पहुंचीं। प्राथमिक विद्यालयों के परिसर में बनाए जा रहे आंगनबाड़ी भवनों की गुणवत्ता देखी।
चिनाई में ईंट मानक के विपरीत मिली। मसाले की गुणवत्ता और चिनाई का स्तर भी खराब मिला। खास बात यह कि दो वर्ष से यहां कार्य बंद है। इस पर उन्होंने कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता शैलेंद्र कुमार गुप्ता के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की है।
विज्ञापन

सीडीओ ने त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत कराए गए सदरपुर में मुख्य मार्ग से कन्या प्राथमिक पाठशाला तक के 110 मीटर लंबे इंटरलॉकिंग कार्य का जायजा लिया। रूदामऊ में 330 मीटर लंबे इंटरलॉकिंग मार्ग का निरीक्षण भी किया। दोनों कार्य पूर्ण मिले, लेकिन इंटरलॉकिंग की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं मिला। इस पर ईंट का सैंपल लेकर जांच के लिए लोक निर्माण विभाग को भेजे जाने और रिपोर्ट मिलने पर आगे की कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान मनरेगा उपायुक्त प्रमोद सिंह चंद्रौल, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के सहायक अभियंता एसपी राव, अवर अभियंता जितेंद्र कुमार सिसौदिया, ग्राम्य विकास अभिकरण के सहायक अभियंता राजेश कुमार सिंह, माधौगंज के खंड विकास अधिकारी नरोत्तम कुमार सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें