सांडी। कस्बा चौकी प्रभारी रजनीश त्रिपाठी ने बताया कि गुरुवार दोपहर पुलिस ने सरायमुल्लागंज में दुपल्लू चौराहा के आगे गली में दबिश दी। गली में दो युवक कटा हुआ मांस बिक्री करते हुए मिले।
दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया गया। पूछताछ में युवकों ने अपना नाम राजू कुरैशी व गफूर खान निवासी मोहल्ला मैदानपुरा कोतवाली बिलग्राम बताया है। मौके से 40 किलो मांस, बांट, तराजू व अन्य उपकरण भी बरामद किए गए हैं।
चौकी इंचार्ज ने बताया कि बरामद मांस को जांच के लिए भेजा गया है। दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।