फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंफर की टक्कर से बाइक सवार दमाद की मौत, ससुर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मल्लावां। कोतवाली क्षेत्र में बुधवार शाम साली के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे युवक की बाइक में डंफर ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर मौत हो गई। उसका ससुर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी में भिजवाया। शव को कब्जे में लेकर गुरुवार को पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

कछौना थाना क्षेत्र के ग्राम जब्बरखेड़ा निवासी रघुनाथ (27) खेती करता था। मंगलवार रात बिलग्राम के गुजरई निवासी उसकी साली की मौत हो गई थी। बुधवार शाम वह अंतिम संस्कार में शामिल होने मेहंदी घाट जा रहा था। साथ में पुसेड़ा गांव निवासी उसका ससुर रामविलास (55) भी था। रास्ते में बिलग्राम-कन्नौज मार्ग पर जरेरा गांव के पास पीछे से आ रहे डंफर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों उछलकर सिर के बल सड़क पर जा गिरे, हेलमेट न लगाए होने से सिर में चोट आने से रघुनाथ की मौके पर मौत हो गई। घटना में रामविलास गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी भिजवाया।
पुलिस ने रघुनाथ के शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर आ गए। मृतक के परिवार में पत्नी राधा के अलावा दो बेटियां हैं। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। गुरुवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। प्रभारी निरीक्षक सुनील सिंह ने बताया कि डंफर के बारे में पता नहीं चल सका है। परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें