फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से पेट्रोल पंप कर्मी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगंज (हरदोई)। ड्यूटी पर जा रहे पेट्रोल पंप कर्मी को पंप से कुछ दूरी पर किसी वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल उन्नाव निवासी कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

उन्नाव के कस्बा ऊगू सफीपुर निवासी रणवीर (45) यहां थाना क्षेत्र के ग्राम शेखनपुर निवासी बहनोई हरिश्चंद्र के यहां रहता था। वह गांव के पास ही स्थित पेट्रोल पंप पर नौकरी करता था। सोमवार की रात लगभग नौ बजे वह पैदल ही ड्यूटी करने के लिए पेट्रोल पंप पर जा रहा था।
कटरा-बिल्हौर हाईवे पर प्राइमरी स्कूल के पास उसे किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में रणवीर गंभीर रूप से घायल हो गया, उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद बदहवास परिजन मौके पर पहुंच गए। बताया कि रणवीर अविवाहित था। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें