बेनीगंज। 84 कोसी परिक्रमा शुक्रवार को हर्रैया पड़ाव स्थल से शनिवार भोर पहर कोथावां कस्बे पहुंची।
कोथावां में कोथावां हत्याहरण मार्ग पर साईं हॉस्पिटल के पास स्वागत द्वार पर संत महात्माओं का तहसीलदार अंबिका प्रसाद चौधरी, नायाब तहसीलदार विनीत कुमार सिंह, ईओ वीरेंद्र प्रताप सिंह, संडीला कानूनगो, सीओ, एसएचओ ने स्वागत किया।
लोगों ने यात्रा में चल रहे साधु-संतों का माल्यार्पण कर पुष्प वर्षा की। सीताराम जय सीताराम, जय बोलो जय सीताराम, बोल कड़ाकड़ सीताराम जब बोलो तब सीताराम के उद्घोष के साथ रामादल कोथावां पहुंचा।
सुबह चार बजे से ही साधु-संतों व श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया। दोपहर 12 बजे सिल्वर रंग के रथ पर संत नन्हकू दास, लाल कलर के रथ पर बनगढ़ के महंत संतोष दास खाकी तीसरे पड़ाव कोथावां पहुंचे।