बिलग्राम। थाना क्षेत्र के रोशनपुर गांव के पास सोमवार रात तेज रफ्तार कार और लोडर मेें भिड़ंत हो गई। कार से टकराने के बाद लोडर पलट गया। हादसे में दोनों वाहनों पर सवार सात लोग घायल हो गए।
संडीला के भरवासा गांव निवासी नसीम के परिवार के युवक की शादी बिलग्राम के बबलू के परिवार में तय हुई है। सोमवार को नसीम परिवार के साथ कार से बबलू के घर पर मंगनी में जा रहे थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वह परिवार के साथ कार से ही घर लौट रहे थे। बिलग्राम के रोशनपुर गांव के पास कार व लोडर में आमने-सामने भिड़ंत हो गई।
लोडर बेकाबू होकर पलट गया। हादसे में कार सवार नसीम, कछौना के उस्मान, मटरौली के सद्दाम, संडीला के हसीन और कादिर की पत्नी घायल हो गई। लोडर चालक बिलग्राम के धनीपुरवा निवासी विनीत व हेल्पर हरीश चंद्र भी घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को पास के सरकारी अस्पताल भेज दिया। (संवाद)