फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो खाई में पलटने से नौ लोग दबे, दो की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कछौना। बेकाबू टेंपो खाई में पलटने से सोमवार को नौ लोग दब गए। घटना के समय पास में क्रिकेट खेल रहे लड़कों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां दो युवकों की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव गडकरी मजरा टिकारी के सोनेलाल हिमाचल प्रदेश में मजदूरी कर अपना परिवार चलाते हैं। सोमवार को वह अपनी पत्नी व परिवार के साथ बालामऊ रेलवे स्टेशन पर जम्मूतवी एक्सप्रेस से हिमाचल प्रदेश जाने के लिए निकला था। इसी बीच अचानक टेंपो लाला हरिराम भारतीय महाविद्यालय कुकुही के पास खाई में पलट गया। जिसमें कौशल किशोर, सरोज पत्नी सोनेलाल, लालाराम, विपिन, राज, सोनलाल, अमित, बबलू टेंपो के नीचे दब गए। जिसमें विपिन व बबलू के ज्यादा चोर्टें आइं। चीख-पुकार सुनकर पड़ोस में क्रिकेट खेल रहे लड़के मनीष, संजय, विशाल, श्यामवीर, नीरज आदि ने सभी को निकाला। उन्होंने यूपी-100 पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां अमित (24) व गाजू के बबलू की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने दोनों को जिला अस्पताल भेज दिया है। कोतवाल नजीमुल हसन नकवी ने बताया कि सड़क दुर्घटना की उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन


- टेंपो पलटने से नौ लोग दबे, दो की हालत गंभीर
- कुकुही में लाला हरिराम भारतीय महाविद्यालय के पास हुआ हादसा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें