फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडे बना कोल्ड डे, चार डिग्री कम रहा दिन का पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शीत लहर के कारण गलन बढ़ गई। सोमवार को लोग ठिठुरते रहे। स्कूल जाने वाले बच्चों को परेशानी हुई। दोपहर में धूप निकली लेकिन राहत नहीं मिली। अधिकतम तापमान सामान्य से करीब चार डिग्री कम 17 डिग्री रहा। लोग अलाव तापते दिखे। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि दो दिन इसी तरह गलन भरी सर्दी रहेगी।
विज्ञापन

सोमवार सुबह से ही कोहरा छाया रहा। घरों में हीटर, ब्लोअर ने राहत दी लेकिन बाहर निकलते ही लोग कांप उठे। दोपहर को हल्की धूप निकली लेकिन सर्द हवाओं के आगे ये बेअसर रही। शाम को धूप जाते ही गलन का प्रभाव और बढ़ गया। मौसम वैज्ञानिक रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम सात डिग्री रिकार्ड किया गया।
उन्होंने बताया कि दिन का तामपान अभी तक सामान्य में 21 से 22 डिग्री के मध्य चल रहा था लेकिन अब दिन के तापमान में ही काफी गिरावट महसूस हो रही है। निश्चित रूप से बच्चों व बूढ़ों के लिए यह शीतलहर खतरनाक साबित हो सकती है। उन्हें इससे बचाव करके ही रखना चाहिए।
विज्ञापन

पालिका ने 13 स्थानों पर जलवाए अलाव
नगर पालिका की ओर से शीत लहर चलने के बाद रविवार रात से ही अलाव जलवाने शुरू कर दिए गए हैं। शहर में ही 13 स्थानों पर अलाव जलाया जा रहा है। ईओ रविशंकर शुक्ला ने बताया कि नगर पालिका परिसर में रैन बसेरे को शुरू करवा दिया गया है। बरात घर में भी रैन बसेरा तैयार है। नगर पालिका के रैन बसेरे में संख्या अधिक होगी तो बरात घर के रैन बसेरे में शिफ्ट कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें