फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: ट्रैक्टर ट्रॉली पोल तोड़कर मकान में घुसी, एक घायल

Wed, 13 Mar 2024 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
पाली (हरदोई)। तीन सौ बोरी खाद लदी ट्रैक्टर ट्रॉली मोड़ते समय बेकाबू होकर बिजली के पोल को तोड़ते हुए एक मकान में घुस गई। इससे एक व्यक्ति घायल हो गया। चालक मौके से भाग निकला।
विज्ञापन

हरदोई निवासी इमरान बुधवार को ट्रैक्टर ट्रॉली पर डीएपी खाद की 400 बोरी लादकर पाली कस्बा के रामलीला चौराहा के पास स्थित प्रमोद की खाद की दुकान पर लाया था। प्रमोद के मुताबिक 100 बोरी रामलीला चौराहा वाली दुकान पर और 300 बोरी निजामपुर पुलिया पर स्थित उनके छोटे भाई देवेंद्र कुशवाहा की दुकान पर उतरनी थी।
रामलीला गेट के पास ट्रॉली बेकाबू होकर पोल को तोड़कर सुनील के मकान में जा घुसी। इससे सुनील का मकान क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रैक्टर की चपेट में आकर कस्बे के मोहल्ला इमाम चौक निवासी मुकीम घायल हो गए। प्रभारी निरीक्षक एके राय ने बताया कि घटना संज्ञान में है। ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़ ली है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें