कब्जे में लिए गए ओवरलोड ट्रक के साथ एआरटीओ
- फोटो : अमर उजाला
प्रशासन की सख्ती के बावजूद भारी वाहनों में ओवरलोडिंग पर रोक नहीं लग पा रही है। बुधवार को एआरटीओ प्रवर्तन एके मिश्रा ने ओवरलोडिंग, चार पहिया वाहनों में सीट बेल्ट व हेलमेट चेकिंग के लिए अभियान चलाया। इस दौरान लखनऊ चंगी पर कोयले की ओवरलोडिंग कर जा रहे दो ट्रकों को सीज कर दिया। नियमों का उल्लंघन करने पर एआरटीओ ने कई वाहनों का चालान किया।
एआरटीओ प्रवर्तन एके मिश्रा ने लखनऊ चुंगी पर ओवरलोडेड दो ट्रकों को धर्मकांटा ले जाकर भार का वजन कराया। ओवरलोडिंग मिलने पर एआरटीओ ने दोनों ट्रक सीज कर कोतवाली देहात में खड़े करा दिए। इसके बाद शहर व आस पास के इलाके में चलाए गए चेकिंग अभियान में सीट बेल्ट न लगाने पर 18 कार चालकों और हेलमेट लगाए बिना बाइक चलाने पर 22 लोगों का चालान किया गया। एआरटीओ ने बताया कि जन सुरक्षा विभाग की प्राथमिकता है।