हरदोई (ब्यूरो)। खंड शिक्षाधिकारी बावन अमर सिंह राणा ने मंगलवार को प्राथमिक स्कूल गौरियापुरवा पहुुंचे। उन्होंने स्कूल की जांच की। शिक्षा की गुणवत्ता भी परखी। स्कूल में यूनिफार्म का वितरण न होने समेत अन्य खामियां मिलने पर उन्होंने प्रधानाध्यापिका पुष्पा देवी को फटकारा।
इसके बाद उन्होंने प्राथमिक स्कूल यासीनपुर के प्रधानाध्यापक बृजेंद्र पाल पर रसोइया चयन में गड़बड़ी के आरोप की जांच की। शिकायत सही पाई गई। इसके साथ ही उन्होंने यहां पर एमडीएम की गुणवत्ता परखी। साथ ही उपस्थिति रजिस्टर का अवलोकन किया।
उन्होंने अपनी रिपोर्ट बीएसए को सौंप दी। इस पर बीएसए मसीहुज्जमा सिद्दीकी ने प्राथमिक स्कूल गौरिया पुरवा की पुष्पादेवी और प्राथमिक स्कूल यासीनपुर के बृजेंद्र पाल को निलंबित करते हुए एक सप्ताह में स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए है।
-खंड शिक्षाधिकारी बावन की रिपोर्ट पर बीएसए ने की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो