फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विचित्र बच्चे को देखने के लिए लगी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहानी(ब्यूरो)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को एक महिला ने विचित्र बच्चे को जन्म दिया। बड़ी संख्या में लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नवजात को देखने के लिए पहुंच गए। नवजात के शरीर में पेशाब करने के लिए कोई जगह नहीं था।
विज्ञापन


पिहानी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ऐंठापुरवा निवासी सुरजीत की पत्नी ममता को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। दोपहर बाद लगभग एक बजे ममता ने बालक को जन्म दिया। इसी दौरान चिकित्सकों ने देखा कि बच्चे का पेशाब का रास्ता नहीं है।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉक्टर वैभव जायसवाल ने बताया कि पांच-छह मिलियन बच्चों में से एक बच्चा ऐसा होता है। जांच का विषय यह है कि नवजात के पेशाब की थैली और नली है या नहीं। इस तरह की जांच यहां संभव नहीं है। इसलिए बच्चे को लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-चिकित्सक ने लखनऊ मेडिकल कॉलेज किया रेफर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें