फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

170 ने दिया साक्षात्कार, 55 चयनित

विज्ञापन
फोटो-9-उद्योग केंद्र के कार्यालय में विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत साक्षात्कार लेते चयन कम? - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना को लेकर हुनरमंदों को तलाशने के लिए उद्योग केंद्र मेें दूसरे दिन शुक्रवार को भी साक्षात्कार जारी रहा। जिसमें 170 आवेदकों ने योजना का लाभ पाने के लिए साक्षात्कार में भाग लिया, जिसमें से हुनरमंद 55 कारीगरों का चयन किया गया।
विज्ञापन

उपायुक्त उद्योग संजय कुमार ने बताया कि प्रदेश सरकार की विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत पारंपरिक दस्तकारों जैसे सुनार, हलवाई, नाई, दर्जी, टोकरी बुनकर, लोहार, बढ़ई, मोची, कुम्हार एवं राजमिस्त्री के लिए छह दिवसीय कौशल विकास का प्रशिक्षण दिया जाना है।
लोहार, राजमिस्त्री ट्रेड के साक्षात्कार में 45 अभ्यर्थियों का गुरुवार को चयन हो गया। शुक्रवार को बढ़ई, हलवाई ट्रेड के प्राप्त आवेदनों के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार हुआ जिसमें दो सौ को बुलाया गया था, इसमें 170 शामिल हुए और 55 का चयन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें