फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपनों का मेला: 753 ने आजमाया भाग्य, 112 चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग लखनऊ के तत्वावधान में सोमवार को आईटीआई परिसर में लगा अप्रेेंटिसशिप मेला शिक्षित युवाओं के लिए किसी सपने के मेले से कम नहीं रहा। सरकारी व गैर सरकारी उपक्रमों के स्टॉलों पर 753 युवाओं ने भाग्य आजमाया। इनमें 112 को अप्रेंटिसशिप के लिए चयनित किया गया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री शिक्षुता एंव प्रोत्साहन योजना एवं राष्ट्रीय शिक्षुता एवं प्रोत्साहन योजना के तहत आईटीआई में मेले में युवाओं का पहुंचना सुबह से ही जारी रहा। मेले में ऑनलाइन 753 ने पंजीकरण कराया था। सोमवार को 142 युवाओं पंजीकरण कराया। कुल 895 ने पंजीकरण कराया जबकि 142 अनुपस्थित रहे और 753 ने अपना भाग्य आजमाया। सरकारी व गैर सरकारी करीब 21 उपक्रमों के स्टॉल लगाए गए।
सवालों के आधार पर 753 में से 112 को चयनित किया गया। 112 चयनितों को कंपनियों में एक साल के अप्रेंटिसशिप कराई जाएगी। प्रधानाचार्य राधेश्याम यादव ने बताया कि अभ्यर्थियों का पंजीकरण पोर्टल पर कर दिया गया है। अनुबंध पत्र शीघ्र दिया जाएगा।
विज्ञापन

अप्रेंटिसशिप मेले में फिटर, इलेक्ट्रीशियन, मैकेनिक इलेक्ट्रानिक्स, मैकेनिक आरएसी, वेल्डर, प्लंबर, पेंटर, मेकेनिक कं ज्यूमर इलेक्ट्रानिक्स, ड्राफ्टसमैन मैकेनिक, ड्राफ्टमैन सिविल आदि के प्रशिक्षण प्राप्त होनहारों को भी चयनित किया गया है।
मेले में स्टॉल लगाने वाली कंपनियों में डीसीएम श्री राम यूनिट, वरूण बेवरेज लिमिटेड, सैफईस्ट संडीला प्रा. लिमिटेड, हयात इंटर प्राइजेज, बेबले स्कॉट, नसीम इलेक्ट्रिकल्स आदि शामिल रहीं।
हरदोई। जिले में जल्द ही निजी क्षेत्र की हल्दीराम इंडस्ट्री का बड़ा प्लांट तैयार होगा। इससे युवाओं को रोजगार मिलेगा। आईटीआई मेले में अप्रेंटिसशिप मेले के उद्घाटन में मुख्य अतिथि सदर विधायक नितिन अग्रवाल ने उक्त बात कही। उन्होंने कहा कि संडीला के औद्योगिक क्षेत्र में जानी मानी कंपनियां आ रहीं हैं। अप्रेंटिसशिप में चयनित युवाओं को लाभ होगा। विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती व सवायजपुर विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि हुनरमंदों को उनके गांव व शहर मेें ही रोजगार प्राप्त हो रहे हैं। इस मौके पर सुरसा प्रमुख प्रतिनिधि धनंजय मिश्रा, उपायुक्त उद्योग केंद्र संजय कुमार, प्रधानाचार्य राधेश्याम यादव, दिलीप वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें