फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: हापुड़ में सड़क पर आए सांड से टकराई बाइक, एक युवक की मौत; एक घायल

Sun, 09 Jun 2024 09:21 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़

सार

हापुड़ जिले में दो युवक बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। अचानक रास्ते में सांड आ गया। इस दौरान उनकी बाइक सांड से टकरा गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
 
विज्ञापन
सड़क हादसा। - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुराने हाईवे-9 पर अचानक सड़क पर आए सांड से बाइक टकरा गई। इस दौरान बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसका दूसरा साथी घायल हो गया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, सिंभावली निवासी विष्णु और बाबूगढ़ निवासी राहुल हापुड़ में किसी होटल पर काम करते हैं। रविवार देर शाम विष्णु अपनी बाइक लेकर हापुड़ के लिए निकला था। बाबूगढ़ से उसने राहुल को साथ लिया और पुराने हाईवे से हापुड़ की ओर जाने लगा, लेकिन जैसे ही बाइक हाईवे पर सिमरौली के हनुमान मंदिर के पास पहुंची तो अचानक सांड सड़क पर आ गया और बाइक उससे टकरा गई। 

तेज रफ्तार होने के कारण दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची बाबूगढ़ थाना पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन चिकित्सकों ने विष्णु को मृत घोषित कर दिया। जबकि राहुल की हालत गंभीर बनी हुई है। सीओ वरुण कुमार मिश्र ने बताया कि अचानक सांड के सामने आने से दुर्घटना हुई। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें