पिलखुवा। अखिल भारतीय किसान सभा के कार्यकर्ताओं ने छिजारसी टोल प्लाजा पर शनिवार को हंगामा किया। कार्यकर्ताओं ने संगठन के पदाधिकारियों के वाहनों को टोल प्लाजा से नि:शुल्क निकाले जाने की मांग करते हुए प्रबंधक को ज्ञापन सौंपा।
जिलाध्यक्ष टीकम नागर ने कहा कि टोल कर्मियों द्वारा किसानों से की जाने वाली अभद्रता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अभद्रता करने पर संगठन धरना देने के साथ टोल को फ्री कराएगा। कार्यकर्ताओं ने टोल प्रबंधक को इस बाबत ज्ञापन सौंपा। जिस पर टोल प्रबंधक ने संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं के वाहनों को फ्री निकालने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर बिजेंद्र नागर, सूले यादव, प्रिंस नागर, अमित कुमार के अलावा अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। टोल प्रबंधक अजीत चौधरी ने बताया कि किसानों द्वारा टोल प्लाजा को फ्री नहीं कराया गया है। संगठन के पदाधिकारियों के नंबर दर्ज किए गए हैं। टोल प्लाजा पर आने से पहले पदाधिकारियों को उनका नंबर मैसेज करना होगा। मैसेज वाले वाहन को ही फ्री निकाला जाएगा।