बाबूगढ़। थाना क्षेत्र के अंतर्गत एनएच-9 स्थित बागड़पुर फ्लाईओवर पर दो कारों में भिड़ंत हो गई। इस दौरान एक कार डिवाइडर कूदकर दूसरी तरफ जा रही कार से टकरा गई। हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। इस बीच हाइवे पर यातायात बाधित हो गया। पुलिस ने तीनों कारों को क्रेन के माध्यम से हाइवे किनारे खड़ा कराकर यातायात सुचारु कराया।
सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि गढ़ की तरफ से दो कारें दिल्ली जा रही थी। बताया जा रहा है कि एक कार ने दूसरी कार में पीछे से टक्कर मारी और डिवाइडर कूदकर हाइवे पर दूसरी तरफ जा रही कार से जा भिड़ी। हादसे में दो कारों में सवार जिला संभल के गांव मऊ निवासी गौरव, सुमित भाटी व अंकुर घायल हो गए। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। इस दौरान हाइवे पर यातायात बाधित हो गया। पुलिस ने क्रेन की माध्यम से क्षतिग्रस्त कारों को हाइवे किनारे खड़ा कराकर यातायात सुचारु कराया। सीओ ने बताया कि अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।