फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महामेधा बैंक में खाताधारकों ने किया हंगामा

Tue, 14 Jun 2016 08:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
खाताधारकों ने जमकर हंगामा किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महामेधा बैंक से खाताधारकों का भुगतान न होने पर मंगलवार को भी खाताधारकों ने जमकर हंगामा किया। प्रबंधक द्वारा एक सप्ताह में सभी का भुगतान करने के आश्वासन पर खाताधारक शांत हुए।
विज्ञापन


दिल्ली रोड स्थित महामेधा बैंक में खाताधारकों को पिछले दस दिनों से उनका भुगतान नहीं मिल रहा है। बैंक प्रबंधक की अनुपस्थिति में सोमवार को खाताधारकों ने बैंक में जमकर हंगामा किया था।

किसी तरह पुलिस ने हस्तक्षेप कर खाताधारकों को शांत किया था। मंगलवार को सुबह ही खाताधारक अपना भुगतान लेने के लिए बैंक पहुंचे और जमकर हंगामा किया। बैंक प्रबंधक ने एक सप्ताह में सभी खाताधारकों को भुगतान देने की बात कही।
विज्ञापन


बैंक प्रबंधक के आश्वासन पर खाताधारक शांत हुए। बैंक मैनेजर सुरेश गोस्वामी का कहना है छोटे खाताधारकों का भुगतान शुरू कर दिया गया है। एक सप्ताह के अंदर सभी खाताधारकों का भुगतान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें