फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: कथा में उमड़ी भीड़, शहर में लगा रहा जाम

Sat, 05 Oct 2024 10:42 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। हाईवे-9 स्थित जेएमएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में चली रही श्री शिवमहापुराण कथा के पहले दिन आम लोगों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी। कथा स्थल पर वाहनों की लाइन लगने के कारण शहर में दिनभर जाम की स्थिति रही। मेरठ तिराहे और तहसील चौपले के आसपास वाहन जाम में फंसे रहे। वहीं कथा स्थल के आसपास श्रद्धालु अव्यवस्थाओं के कारण परेशान दिखाई दिए।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक प्रदीप मिश्रा को सुनने के लिए पहले दिन ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई। मेरठ, गाजियाबाद, बुलंदशहर, अमरोहा, मुजफ्फरनगर के अलावा बागपत, शामली और अन्य जनपदों से वाहनों के जरिये बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। वाहनों का दबाव बढ़ने के कारण मेरठ रोड, बुलंदशहर रोड, दिल्ली रोड के साथ मेरठ तिराहे व तहसील चौपले पर भयंकर जाम लग गया। शनिवार को गर्मी अधिक होने के कारण वाहन चालक काफी परेशान दिखाई दिए। कथा शुरू होने के कारण दो तीन घंटे बीच में कुछ राहत जरूर रही, लेकिन पांच बजे कथा समाप्त होने के बाद फिर भयंकर जाम लग गया, जो देर शाम तक लगा रहा।


कथा स्थल पर रही भारी अनियमितताएं

आनन फानन में कथा की अनुमति देने के बाद पुलिस-प्रशासन ने तैयारियां शुरू की थी। ऐसे में अधूरी तैयारियों का असर पहले दिन की कथा पर भी पड़ा। कथा स्थल के बाहर पार्किंग की व्यवस्था सही नहीं रही। लोगों को जहां स्थान मिला वहां वाहनों को खड़ा कर दिया गया। हालांकि जेएमएस कालेज के बाहर हाईवे काफी चौड़ा था, इसलिए यहां कोई दिक्कत नहीं हुई। लेकिन सर्विस रोड पर वाहनों के खड़े होने के कारण लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन




खेतों के रास्ते कथा स्थल पहुंचे भक्त

कथा स्थल पर आयोजकों की भी व्यवस्थाएं ठीक नहीं थी। कथा स्थल तक पहुंचने के लिए लोगों को खेतों के रास्ते से होकर जाना पड़ा। श्रद्धालु वाहनों से उतरकर कई किलोमीटर चलने के बाद कथा स्थल तक पहुंचे। इस दौरान व्यवस्थाएं ठीक न होने के कारण महिलाओं को रैलिंग तक फांदनी पड़ी।



श्रद्धालुओं के लिए पंडाल पड़ा कम, धूप में पड़ा बैठना-

कथा सुनने आए लोगों में इतना जोश था कि क्षमता से अधिक लोग यहां पहुंच गए। आयोजकों द्वारा लगाए गए टैंट ही कम पड़ गए। जिसके कारण कुछ लोगों को बाहर धूप में बैठना पड़ा। ऐसे में लोग छतरी, चटाई या गमछा लेकर धूप से बचाव करते नजर आए। टैंट के अंदर भी भयंकर गर्मी और उमस से लोग परेशान दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें