सिंभावली। क्षेत्र के गांव रझेडा निवासी सत्यदेव ने थाने में तहरीर दी है। जिसमें उल्लेख किया है कि उसने एक वर्ष पहले पंजाब के व्यापारी के यहां धान काटने की कंबाईन मशीन 20 लाख तीस हजार रुपये में बुक की थी। जिसके लिए उसने एक लाख रुपये बयाना भी व्यापारी को दे दिए। व्यापारी ने 10 दिन में गांव तक मशीन पहुंचाने का वादा किया। जिसके बाद 17 लाख रुपये उसने बैंक से ऋण लेकर आरोपी के खाते में डाल दिए। लेकिन एक साल बीतने के बाद भी आरोपी ने मशीन नहीं भेजी है। थाना पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।