फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: सात वर्षीय मासूम को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा, मौत

Sat, 30 Sep 2023 09:49 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव सरावनी में तेज गति से अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से सात वर्षीय मासूम अलीशान (07) की मौत हो गई। अलीशान अपनी नानी के घर आया हुआ था। चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


जिला बुलंदशहर के थाना खुर्जा के गांव मुगलपुर निवासी आरिफ की ससुराल सरावनी गांव में है। हाल ही में उसका पुत्र अलीशान अपनी नानी के घर सरावनी आया हुआ था। शुक्रवार शाम वह अपनी नानी रानी के साथ इमरान की दुकान पर सामान लेने के लिए आया था। इसी दौरान सड़क किनारे चल रहा बच्चा तेज रफ्तार आए ट्रक की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बच्चे की मौत से बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। दुर्घटना को अंजाम देकर चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई के आश्वासन पर मामला शांत कराया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। थाना बाबूगढ़ प्रभारी निरीक्षक सुनीता मालिक ने बताया कि मृतक के चाचा सोनू की तहरीर पर ट्रक के अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस चालक की तलाश कर रही है। जल्दी उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें