फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: खेत में लड़ते हुए पांडा के फंसे सींग, एक की मौत

Fri, 29 Sep 2023 10:14 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव अल्लीपुर के जंगल में गन्ने के खेत में सींग फंसे हुए दो पांडा (हिरन) ग्रामीणों ने देखे। इस दौरान एक की मौत हो चुकी थी, जबकि एक जिंदा था। वन विभाग द्वारा मृत पांडा का पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार कराया गया।
विज्ञापन


प्रभागीय वन अधिकारी संजय कुमार मल्ल ने बताया कि गांव अल्लीपुर के ग्रामीणों ने सूचना दी थी कि एक गन्ने के खेत में दो पांडा बदहवास हालत में हैं और दोनों के सींग आपस में फंसे हैं। सूचना के बाद टीम को मौके पर भेजा गया। मौके पर एक पांडा की मौत हो चुकी थी, जबकि दूसरा स्वस्थ था। उसे छुड़वा दिया गया। मृत पांडा के पोस्टमार्टम के लिए समिति गठित की गई। पोस्टमार्टम के बाद शव को दफना दिया गया। उन्होंने बताया कि अक्सर लड़ाई के दौरान सींग फंसने से ऐसे हादसे हो जाते हैं। दो नर पांडा ब्रीडिंग के दौरान ऐसी लड़ाइयां लड़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें