फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: रिपोर्ट में विद्युतीकरण के काम दिखाए पूरे, जांच में निकले अधूरे

Fri, 03 May 2024 09:56 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। बिजनेस प्लान व अन्य योजनाओं में किए विद्युतीकरण के कारण निरीक्षण में अधूरे मिले। जबकि इन कार्यों के पूरा होने की रिपोर्ट भेजी जा चुकी थी। शुक्रवार को मुख्य अभियंता ने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए दो दिन में व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। साथ ही एक ट्रांसफार्मर से तेल रिसाव पर भी नाराजगी जताई।
विज्ञापन


पीवीवीएनएल की एमडी ईशा दुहन ने आनंद विहार बिजलीघर का निरीक्षण किया। इस दौरान वहां बिजनेस प्लान के तहत किए कार्यों की जांच की। कुछ कार्य ऐसे थे, जिन्हें पूरा होना दर्शाया गया था लेकिन मौके पर स्थिति कुछ और ही मिली। तारों को खींचने की गुणवत्ता भी ठीक नहीं मिली।

एमडी ने इस पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों से कारण जाना। बिजलीघर के क्षेत्र के से जुड़े इलाके के राजस्व को लेकर भी जानकारी की। बिजलीघर परिसर में ट्रांसफार्मर से तेल रिसाव और वार्ड में खड़ी घांस पर भी उन्होंने नाराजगी जाहिर की। दो दिन के अंदर इन अव्यवस्थाओं को हर हाल में निस्तारित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन




वित्त निदेशक ने क्षमता वृद्धि की स्थिति परखी-

वित्त निदेशक स्वतंत्र कुमार तोमर ने कुचेसर रोड चौपला के औरंगाबाद गांव में पहुंचकर ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि के बारे में जाना। उन्होंने सभी कार्य मानक अनुरूप और गुणवत्तापूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही राजस्व को लेकर भी अधिकारियों से जानकारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें