फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही : बिना सूचना सात घंटे बंद रखी चमरी की बिजली

Fri, 03 May 2024 09:24 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने मोहल्ला चमरी की सप्लाई सात घंटे तक बाधित रखी। ट्रांसफार्मर की लीड बदलने के कारण यह समस्या बनी। हालांकि इस बारे में स्थानीय लोगों को पहले कोई सूचना नहीं दी गई। दो दिन पहले श्रीनगर की सप्लाई भी चार घंटे बिना सूचना दिए बाधित रखी गई थी।
विज्ञापन

भीषण गर्मी का प्रकोप शुरू हो गया है, लू को लेकर भी अलर्ट है। ऐसे में ऊर्जा निगम के अधिकारी जब चाहें विद्युतीकरण के नाम पर किसी भी इलाके की सप्लाई काट देते हैं, वह भी दोपहर के समय। चमरी में लगे 630केवी क्षमता के ट्रांसफार्मर से जुड़े इलाके की सप्लाई दोपहर 12 बजे काट दी गई।

अधिकांश इलाके की सप्लाई अचानक बाधित हो गई, बिजली कर्मियों ने लीड बदली का कार्य शुरू कर दिया। भीषण गर्मी में सप्लाई बाधित होने से लोग तिलमिला उठे। बिजलीघर पर फोन करने पर सप्लाई जाने का पता चल सका। शाम सात बजे तक पानी की सप्लाई भी प्रभावित हो गई।
विज्ञापन


बता दें कि दो दिन पहले श्रीनगर में लगे 400केवी क्षमता के ट्रांसफार्मर को भी चार घंटे बंद कर दिया गया था। इस तरह की अव्यवस्था से लोगों में रोष व्याप्त है। जबकि शासन से सप्लाई में कटौती न किए जाने के सख्त आदेश हैं।



सप्लाई बाधित करने से पहले सूचना देना जरूरी

विद्युतीकरण का कार्य शुरू करने से पहले संबंधित क्षेत्र के लोगों को सूचित किया जाना जरूरी है। ताकि वह जरूरी कार्य पहले ही निपटा लें। अधिकारियों को इस संबंध में निर्देशित किया जाएगा।अवनीश कुमार, अधीक्षण अभियंता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें