लाइन में फाल्ट से गढ़-ब्रजघाट समेत सौ से अधिक गांवों की बिजली 22 घंटे से भी अधिक समय तक गुल रही। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बारिश के चलते लाइन में आए फाल्ट से बृहस्पतिवार शाम करीब छह बजे गढ़,
ब्रजघाट समेत नानपुर, बहादुरगढ़, सलारपुर, झड़ीना, कुलपुर, अठसैनी, लठीरा, भगवंतपुर समेत सौ से अधिक गांवों की बिजली गुल हो गई। बारिश के कारण बिजली कर्मचारी फाल्ट तलाश नहीं कर सके।
शुक्रवार दोपहर बारिश बंद होने के बाद फाल्ट को तलाश कर ठीक किया गया। इसके बाद शुक्रवार शाम चार बजे बिजली आपूर्ति सुचारु हो सकी। 22 घंटों तक बिजली न आने से ग्रामीणों को पीने के पानी समेत पशुओं के चारे के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
एसडीओ जीपी शर्मा ने बताया कि लाइन में फाल्ट के चलते आपूर्ति बाधित हुई थी। जिसे ठीक कराकर शाम चार बजे आपूर्ति सुचारु करा दी गई है।