फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस

Fri, 27 Jan 2017 09:34 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
क्षेत्र में गणतंत्र दिवस बृहस्पतिवार को धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन


विब्ग्योर इंटरनेशनल स्कूल में कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के चेयरमैन जनार्दन गुप्ता और प्रधानाचार्या छाया अग्रवाल ने ध्वजारोहण कर किया। बाद में छात्रों ने देशभक्ति गीत पर झांकी प्रस्तुत की।  

अर्वाचीन इंटरनेशनल स्कूल में मुख्य अतिथि पूर्व प्रो. डॉ. सीपी शर्मा ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि राष्ट्र भक्ति सर्वोपरि है। प्रधानाचार्या रंजीता कौर ने गणतंत्र दिवस के विषय में बताया। चेयरमैन अरुण शर्मा और सचिव अक्षत शर्मा ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन


डीपीएस वर्ल्ड स्कूल पिलखुवा में रामपाल सिंह और मनोज शिवाच ने ध्वजारोहण किया। विद्यालय के चेयरमैन ब्रजपाल सिंह, वाइस चेयरमैन अमन सिंह, प्रबंधक गजेंद्र सिंह, विद्यालय की प्रधानाचार्या पूनम वर्मा ने बच्चों का मार्गदर्शन किया।

राजपूताना रेजीमेंट इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य रामवीर सिंह पुंडीर ने ध्वजारोहण किया। एनसीसी के ब्वॉयज व गर्ल्स कैडेट्स ने प्रभात फेरी निकाल राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। वीआईपी इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्या बीना शर्मा ने ध्वजारोहण किया।

बीना शर्मा ने कहा कि आज के दिन संविधान लागू हुआ था। नव भारती इंटर कालेज खेड़ा में अध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता, प्रबंधक महेंद्र सिंह गहलौत ने झंडा फहराया। प्रधानाचार्या नीता सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया।

मारवाड़ इंटर कालेज में प्रधानाचार्य राजेश यादव ने ध्वजारोहण किया। केेशव मारवाड़ गर्ल्स डिग्री कालेज की सचिव प्रेमकुमारी गुप्ता, प्राचार्या डॉ निशा गर्ग ने ध्वजारोहण किया।

इसी तरह गांव अनवरपुर के सरस्वती शिक्षा विद्या मंदिर में भाकियू के जिला संयोजक मनोज तोमर ने ध्वजारोहण किया। मुकेश तोमर, सोहनपाल तोमर, सतीश तोमर मौजूद रहे।

एनटीपीसी स्थित महाराणा प्रताप खेल परिसर में ध्वजारोहण के बाद दिल्ली पब्लिक स्कूल, डीएवी पब्लिक स्कूल, केंद्रीय विद्यालय, सरस्वती विद्या मंदिर ऊंचा अमीरपुर के छात्र-छात्राओं ने झांकियां निकालकर लोगों को भावविभोर कर दिया। समूह महाप्रबंधक एसके सिन्हा ने कार्यक्रम को संबोधित किया।

नरायणपुर स्थित एसएचवीएम पब्लिक स्कूल में स्कूल के चेयरमैन ललित राणा ने तिरंगा फहराया। स्कूल के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। सपनावत स्थित एसडी गर्ल्स कालेज, विद्या पब्लिक स्कूल में ध्वजारोहण के बाद देश भक्ति नाटिका का आयोजन किया गया।

धौलाना में  एसएसएन पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य राकेश शर्मा ने महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल में संस्थापक सोकरन सिंह, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में  प्रधानाचार्या सीमा शर्मा, विद्यार्थियों ने विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

राजनैतिक दलों ने भी गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया। बजाजा बाजार स्थित इंदिरा चौक पर धौलाना विधानसभा से सपा कांग्रेस के संयुक्त प्रत्याशी विधायक धर्मेश तोमर ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क तेज करने की अपील की गई।

विधायक धर्मेश तोमर ने कहा कि मतदान नजदीक है। दोनों पार्टी के कार्यकर्ता विधानसभा क्षेत्र के गांवों में घूमकर विकास के नाम पर वोट मांगे। कार्यक्रम में प्रदीप सोम, चेतन राणा, संजीव गुड्डू, ज्ञानेंद्र गुप्ता, बालकिशन शर्मा, मुंशी हबीब, अमजद खान, इकबाल, हाजी जफर मोहम्मद,

गिरिश तोमर, चौधरी आलम  सिंह, ओमप्रकाश शर्मा मौजूद रहे। भाजपाइयों ने मोहल्ला रामनगर में नरेश तोमर के नेतृत्व में गणतंत्र दिवस मनाया। भाजपा नेता नरेश तोमर ने कहा कि आने वाले समय में भाजपा की सरकार प्रदेश में बनेगी।

प्रवीन मित्तल, लज्जारानी गर्ग, शिवओम तोमर, सुनील तोमर, सिपट्टर प्रधान, कल्लन तोमर मौजूद रहे। नगर पालिका पिलखुवा कार्यालय में पालिका प्रशासक ज्योति राय ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान अनेक पालिका अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


धौलाना तहसील मुख्यालय में एसडीएम डॉ अजय कुमार व तहसीलदार रेनुका दीक्षित ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। बीडीओ धनेश त्यागी, ब्लॉक प्रमुख संतोष यादव ने ब्लॉक परिसर, मेडिकल अधिकारी डॉ. नवीन रूहेल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ध्वजारोहण किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें