फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: कपड़ा व्यापारी से हथियारों के बल पर 9.60 लाख रुपये की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
नरौरा (बुलंदशहर)। बाइक सवार बदमाशों ने शुक्रवार तड़के कपड़ा व्यापारी योगेश भारद्वाज को हथियारों से आतंकित कर 9.60 लाख रुपये की नकदी लूट ली। योगेश कार से दिल्ली जा रहे थे। रामघाट थाना क्षेत्र में जरगवां-बैलोन मार्ग पर परिहावली मोड़ के निकट बाइक सवारों ने उन्हें रोका और वारदात को अंजाम दे दिया। सूचना मिलने पर एसएसपी सहित पुलिस के अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। मामले में बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर की गई है।
विज्ञापन

योगेश भारद्वाज का जरगवां बाजार में कपड़े का कारोबार है। योगेश ने बताया कि उन्होंने क्षेत्र के गांव पेसरी में जमीन का सौदा किया था। जमीन के मालिक दिल्ली में रहते हैं। सुबह करीब साढ़े चार बजे वह जमीन की पेशगी देने के लिए कार में दिल्ली के लिए निकले थे। एक बैग में उन्होंने 9.50 लाख रुपये रखे थे। दस हजार रुपये अलग से जेब में रखे हुए थे।
जरगवां बैलोन संपर्क मार्ग पर गांव परिहावली रजवाहे के रास्ते पर सुबह करीब पौने पांच बजे पहुंचे तो पीछे से एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उन्हें हाथ देकर रुकने का इशारा किसा। एक ने पंडितजी कहकर बोला कि एक लड़के को अपने साथ बुलंदशहर तक लेते जाओ। कार को धीमा करते ही हेलमेट पहने युवक ने बाइक कार के आगे लगा दी और दूसरे युवक ने कनपटी पर तमंचा लगा दिया। खुद को घिरता देख योगेश ने जेब में रखे दस हजार रुपये निकालकर दे दिए। इस पर दूसरे युवक ने तमंचा तानते हुए कहा कि वह रुपये निकाल, जो दिल्ली लेकर जा रहा है।
विज्ञापन

इसके बाद योगेश ने कार में रखा रुपयों से भरा बैग बदमाशों को दे दिया। नकदी लूटकर बदमाश गांव परिहावली की ओर बाइक से फरार हो गए। इसके बाद पीड़ित योगेश ने पुलिस को फोन कर सूचना दी। एसएसपी श्लोक कुमार, एसपी देहात रोहित मिश्रा, सीओ रामकरन सिंह समेत थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच पड़ताल की लेकिन, बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका है।

बदमाशों को कैसे पता था व्यापारी के पास है मोटी रकम
बड़ा सवाल यह है कि बदमाशों को यह कैसे पता था कि व्यापारी के पास साढ़े नौ लाख रुपये हैं। जिन्हें लेकर वह दिल्ली जा रहे हैं। इससे आशंका जताई जा रही है कि वारदात को अंजाम देने में किसी परिचित का हाथ हो सकता है। अधिकारी जांच पूरी होने पर ही स्थिति स्पष्ट होने की बात कह रहे हैं।

हाईवे पर लगे सीसीटीवी भी खंगाल रही पुलिस
लूट की वारदात के बाद पुलिस ने सीसीटीवी खंगालने शुरू कर दिए हैं। कुछ लोगों कोे हिरासत में भी लिया गया है। हालांकि अभी तक पुलिस के हाथ कोई खास सुराग नहीं लगा है।

कोट
तहरीर के आधार पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। विभिन्न पहलुओं पर जांच की जा रही है। जल्द ही वारदात का राजफाश कर दिया जाएगा। - श्लोक कुमार, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें