फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं को टोल पर रोका तो भड़का गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं को टोल पर रोका तो भड़का गुस्सा
विज्ञापन

पिलखुवा। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शनिवार को गौतम आजाद बहुजन शेर भीम आर्मी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर थाना पुलिस की शिकायत की। कार्यकर्ताओं ने एक महिला की तरफ से पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र भी दिया। जिसमें आरोप लगाया है कि कुछ लोगों ने एक महापुरुष की प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी थी। पुलिस ने उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाय उसके नाबालिग पुत्र को ही गिरफ्तार कर उसका शांतिभंग करने के आरोप में चालान कर दिया।
छिजारसी टोल प्लाजा पर शनिवार सुबह से ही पुलिस मुस्तैद रही। सीओ अशोक कुमार सिसोदिया और कोतवाल मुनीष प्रताप सिंह पुलिस फोर्स के साथ डेरा डाले थे। दोपहर करीब 12 बजे कारो में सवार होकर कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी टोल प्लाजा पर पहुंचे, तो पुलिस ने कार को रोक लिया। टोल प्लाजा के सभागार में लगभग एक घंटा तक सीओ और कोतवाल ने कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों से बातचीत की। लेकिन पदाधिकारी पुलिस अधीक्षक से मिलने की मांग पर अड़े रहे। एएसपी सर्वेश मिश्रा का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जनपद में धारा 144 लागू है। इसी का पालन कराने के लिए गौतम आजाद बहुजन शेर भीम आर्मी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को टोल प्लाजा पर रोका गया था। बातचीत के बाद तीन से चार पदाधिकारी पुलिस अधीक्षक से मिलने के लिए हापुड़ गए थे।
विज्ञापन

- अशोक कुमार सिसोदिया, सीओ पिलखुवा
यह था पूरा मामला
कोतवाली क्षेत्र के गांव गांलद से पुलिस ने पिछले दिनों एक युवक को गिरफ्तार कर उसका शांति भंग करने में चालान किया था। परिजनों के अनुसार वह नाबालिग था और पुलिस ने महापुरूष की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने वालों आरोपियों को बचाने के लिए उसे गिरफ्तार किया था। बृहस्पतिवार को कार्रवाई की मांग को लेकर एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें गौतम आजाद बहुजन शेर भीम आर्मी के दिल्ली निवासी एक पदाधिकारी ने दो जुलाई को समाज के लोगों से हापुड़ स्थित रामलीला मैदान में एकत्र होने का आह्वान किया गया था। जहां से पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच मामले की शिकायत करने की बात कहीं गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें