फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर फ्रेंड बन बनाई अश्लील वीडियो, ब्लैकमेल कर हड़पे 87 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
फेसबुक पर फ्रेंड बन बनाई अश्लील वीडियो, ब्लैकमेल कर हड़पे 87 हजार
विज्ञापन

हापुड़। फेसबुक पर युवती के नाम से आई एक फ्रेंड रिक्वेस्ट को स्वीकार करना युवक को भारी पड़ गया। चेट के सहारे मीठी मीठी बातों का झांसा देकर आरोपी ने युवक की अश्लील वीडियो बना ली।
विज्ञापन

युवक ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए बताया है कि फेसबुक एकाउंट पर युवती के नाम से फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी। लेकिन युवती के नाम का फर्जी एकाउंट एक युवक चला रहा था। आरोपी ने मेसेज के जरिए बात करके उसे झांसे में लेकर यह अश्लील वीडियो बना ली। इसके बाद उसने अपनी सच्चाई बताते हुए वीडियो परिचितों में वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। बदनामी न हो इसके लिए उसने उसे 87 हजार रुपये उसे दे दिए। इसके बाद भी आरोपी उससे और रुपयों की मांग कर रहा है। परेशान होकर पीड़ित ने मामले की शिकायत की। एसपी दीपक भूकर ने बताया कि मामले में कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। साइबर सेल और सर्विलांस की टीम आरोपी की तलाश में लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें