फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांप्लेक्स ध्वस्त कराने के लिए पालिकाध्यक्ष ने डीएम को लिखा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
कांप्लेक्स ध्वस्त कराने के लिए पालिकाध्यक्ष ने डीएम को लिखा पत्र
विज्ञापन

पिलखुवा। तीन सितारा होटल की भूमि पर कांप्लेक्स बनने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पालिकाध्यक्ष गीता गोयल ने कांप्लेक्स को ध्वस्त कराने के लिए डीएम मेधा रूपम को पत्र भेजा है। जिसमें उन्होंने अवैध निर्माण को ध्वस्त कराकर दोषी अधिकारियों और कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की हैं।
सरकार की संगठित विकास योजना के अंतर्गत पिलखुवा में करीब दो दर्शक पूर्व शैलेष फार्म कॉलोनी को आवासीय और व्यवसायिक प्रतिष्ठान के रूप में विकसित किया गया था। योजना के तहत हाईवे किनारे रोडवेज बस स्टैंड से सटाकर करीब 3247 वर्गमीटर भूमि तीन सितारा होटल के लिए रेलवे रोड निवासी एक फर्म के प्रोपराइटर के नाम आवंटित की गई थी। आरोप है कि जिसे आवंटी ने पालिका अधिकारियों की मिलीभगत से टुकड़ों में बेच दिया। जिसमें से 836.40 वर्गमीटर भूमि पर कांप्लेक्स बना दिया गया। जिसकी शिकायत पालिकाध्यक्ष द्वारा डीएम से लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री से की गई। मामले में अब पालिकाध्यक्ष ने अवैध निर्माण को ध्वस्त कराने के लिए डीएम को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट-
आईजीआरएस पर भेजी शिकायत का निस्तारण कराकर होटल की भूमि पर हुए अवैध निर्माण को ध्वस्त कराने के लिए डीएम को पत्र भेजा गया है, जिसके साथ सभी साक्ष्य एवं इससे संबंधित अभिलेख भी भेजे गए है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की भी मांग की गई है।
- गीता गोयल, पालिकाध्यक्ष, नगर पालिका परिषद पिलखुवा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें