फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के आरोपी को मृत घोषित करने पर तीन के खिलाफ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
दुष्कर्म के आरोपी को मृत घोषित करने पर तीन के खिलाफ मुकदमा
विज्ञापन

धौलाना। थाना क्षेत्र के एक गांव से सात साल पूर्व अपहृत किशोरी के दुष्कर्म के मामले में नामजद आरोपी को सजा से बचाने के लिए उन्हें मृत घोषित करने का षड्यंत्र रचा गया। आरोपी प्रधान और जमानत लेने वाले दोनों लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडेय ने बताया कि गांव ककराला ख्वासुपर जिला गौतमबुद्धनगर निवासी बाबूनाथ के खिलाफ अपहरण और दुष्कर्म का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। बाबूनाथ ने सजा से बचने के लिए एक षडयंत्र रचा। उसके भाई रमेश की मौत हो गई थी, आरोपी ने अपने भाई की जगह खुद को मृत दिखा दिया। जबकि खुद को रमेश बनाते हुए अपने हाथ पर रमेश नाम गुदा लिया। उसने प्रधान को झांसे में लेकर मृत्यु प्रमाण पत्र भी बनवा लिया। बाबूनाथ से रमेश बना युवक पिछले एक साल से पुलिस को गुमराह कर रहा था। आरोपी 15 जुलाई 2017 से न्यायालय में पेश नहीं हो रहा था। इसके चलते न्यायालय से आरोपी के गैर जमानती वारंट जारी किए गए थे। पुलिस लगातार मामले में वारंट लेकर बाबूनाथ के घर जाती तो आरोपी अपने आप को रमेश बताते हुए बाबूनाथ के मरने का प्रमाण पत्र दिखा देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की जांच में मामले की सच्चाई सामने आने पर धौलाना पुलिस ने 16 मई को बाबूनाथ को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया था। पुलिस ने पूछताछ में ग्राम प्रधान ककराला यामीन को फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने व बाबूनाथ के जमानती इस्तेकार, अहमद निवासी ग्राम सिखेड़ा थाना पिलखुवा द्वारा झूठी सूचना देने के मामले में संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। जमानती इस्तेकार को सोमवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रधान और दूसरे जमानती अहमद की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें