फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू जनशक्ति के प्रदेश महासचिव समेत 22 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
भाकियू जनशक्ति के प्रदेश महासचिव समेत 22 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

पिलखुवा। भाकियू जनशक्ति कार्यकर्ताओं द्वारा सोमवार को छिजारसी टोल प्लाजा पर हंगामा कर आधा घंटा तक प्लाजा को फ्री कराने के मामले में छिजारसी चौकी प्रभारी शुभम चौधरी ने तीन नामजद और बीस अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। उन पर टोल कर्मियों द्वारा शुल्क वसूले जाने पर हंगामा कर राष्ट्रीय राजमार्ग-9 को बाधित करना, प्लाजा कर्मियों के साथ अभद्रता करना और प्लाजा को फ्री करा सरकार को राजस्व की क्षति पहुंचाने का आरोप है। पुलिस टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर शिनाख्त करने में जुटी है।
छिजारसी टोल प्लाजा कर्मियों द्वारा भाकियू जनशक्ति ब्लॉक महासचिव से शुल्क वसूले जाने से गुस्साए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सोमवार दोपहर प्लाजा पर पहुंच जमकर हंगामा कर टोल को आधा घंटा के लिए फ्री करा दिया गया था। इस दौरान जहां सैकड़ों वाहन प्लाजा से बिना शुल्क गुजरे वहीं सरकार को लाखों रुपये राजस्व का नुकसान हुआ था। आरोप है कि हंगामा के दौरान भाकियू जनशक्ति कार्यकर्ताओं ने प्लाजा कर्मियों के साथ मारपीट भी की, इस दौरान नेशनल हाइवे पर यातायात बाधित हुआ था। जिसके कारण मुसाफिरों और वाहन चालकों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ा था। बाद में सीओ डा. तेजवीर सिंह और कोतवाल अभिनव सिंह पुंडीर ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच मामला शांत कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

साक्ष्यों के आधार पर होगी कार्रवाई
छिजारसी चौकी प्रभारी शुभम चौधरी की तहरीर पर भाकियू जनशक्ति के प्रदेश महासचिव यतेंद्र शर्मा, नगराध्यक्ष मनीष कुमार और नौशाद एवं बीस अज्ञात के खिलाफ शुल्क वसूले जाने पर टोल प्लाजा पर हंगामा कर राष्ट्रीय राजमार्ग-9 का यातायात बांधित होना, प्लाजा कर्मियों के साथ मारपीट करने समेत अन्य आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
- अभिनव सिंह पुंडीर, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पिलखुवा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें