फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवैसी पर हमले की जांच के लिए बनी कमेटी

विज्ञापन
विज्ञापन
ओवैसी पर हमले की जांच के लिए बनी कमेटी
विज्ञापन

पिलखुवा। छिजारसी टोल प्लाजा पर ओवैसी पर हुए हमले की जांच चार सदस्य कमेटी करेगी। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने सीओ पिलखुवा के नेतृत्व में जांच कमेटी का गठन किया है। इसमें कोतवाली प्रभारी निरीक्षक के अलावा दो दरोगाओं को शामिल किया गया है।
नेशनल हाईवे स्थित छिजारसी टोल प्लाजा पर बृहस्पतिवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तोहादुल मुसलमीन (एआईएमआईएम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी की गाड़ी पर दो हमलावरों ने फायरिंग कर दी थी। हालांकि पुलिस ने दोनों हमलावरों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायालय में पेश करके 14 दिन के लिए जेल भेज दिया। ओवैसी के ड्राइवर यामीन द्वारा थाने पर दर्ज कराई गई रिपोर्ट की जांच कोतवाली पिलखुवा निरीक्षक अभिनव सिंह पुंडीर द्वारा की जा रही थी। लेकिन एसपी ने मामले की जांच सीओ पिलखुवा को सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ पिलखुवा डॉ. तेजवीर सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक द्वारा उनके नेतृत्व में बनाई कमेटी में एसएचओ पिलखुवा अभिनव पुंडीर, वरिष्ठ उप निरीक्षक लाखन सिंह और कस्बा चौकी प्रभारी राकेश सिंह शामिल है। कमेटी विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य एकत्र करने का काम करेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें