फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े 11 लाख की अवैध शराब बरामद, दो तस्कार किए गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
साढ़े 11 लाख की अवैध शराब बरामद, दो तस्कार किए गिरफ्तार
विज्ञापन

पिलखुवा। एसओजी और थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान अंतर्राज्यीय दो शराब तस्कारों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने आरोपियों के कब्जे से हरियाणा मार्का अवैध शराब की 172 पेटी जिनकी कीमत करीब साढ़े 11 लाख रुपये है। एक यात्री बस से बरामद की।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक सर्वेश मिश्रा ने बताया कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अवैध शराब बनाने एवं बेचने वालों तस्करों के खिलाफ पुलिस द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पिलखुवा और हापुड़ जिले की एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर छिजारसी टोल प्लाजा के गाजियाबाद की ओर हाईवे पर चेकिंग के दौरान एक बस को रोक तलाशी में अवैध शराब और मौके से गाजियाबाद के मालीबाडा चौक सिहानी गेट निवासी लालू उर्फ अन्नू और हरियाणा रोहतक के करौथा शिवाजी कॉलोनी निवासी राजेश को गिरफ्तार किया। एएसपी ने बताया कि पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस से बचने के लिए यात्री बस में बॉडी के नीचे शराब की तस्करी करने को बॉक्स बनवाए हैं। आरोपी हरियाणा एवं अन्य प्रदेशों से सस्ते दामों पर शराब खरीद कर बिहार एवं यूपी में महंगे दाम पर बेचकर धन अर्जित करते हैं। गिरफ्तार आरोपियों के अन्य सदस्यों की तलाश में पुलिस टीम को रवाना किया गया है। एएसपी ने तस्करों से बरामद शराब की कीमत साढ़े 11 लाख रुपये बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें