फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो महिला समेत चार पर लगाया हनीट्रैप का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
दो महिला समेत चार पर लगाया हनीट्रैप का आरोप
विज्ञापन

पिलखुवा। प्रेमजाल में फांस शादी कर शारीरिक संबंध बनाने के बाद महिला द्वारा एक व्यक्ति से दो लाख रुपये मांगने का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि रुपये नहीं देने पर महिला ने दुष्कर्म समेत अन्य फर्जी मुकदमा दर्ज कराकर जेल भेजने की धमकी दी है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक के समक्ष पेश होकर हनीट्रैप के आरोप में दो महिला समेत चार के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एसपी ने थाना पुलिस को मामले की जांचकर साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

स्थानीय मठमालिया लखपत की मढैया निवासी एक महिला ने एसपी दीपक भूकर को दिए शिकायती पत्र में कहा कि है कि सिंभावली निवासी एक महिला ने उसके पति को अपने प्रेमजाल में फांस लिया। उक्त महिला द्वारा उसके पति से शादी कर शारीरिक संबंध भी बनाए। आरोप है कि अब वह महिला दो लाख रुपये की मांग कर रही है तथा नहीं देने पर फर्जी मुकदमा दर्ज करा जेल भिजवाने की धमकी दे रही है। आरोप है कि उक्त महिला पूर्व में भी शादी कर शारीरिक संबंध बनाने के बाद झूठे आरोप में जेल भिजवाने की धमकी देकर रुपये ले चुकी है।
विज्ञापन

--
कोट =
पुलिस कर रही साक्ष्यों की जांच
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अभिनव सिंह पुंडीर का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार का कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें