छात्रों ने अधिक फीस लेने का लगाया आरोप
पिलखुवा। नेशनल हाईवे किनारे स्थित रामा मेडिकल कॉलेज के प्रबंधन पर तय फीस से अधिक वसूलने का आरोप लगाते हुए छात्रों द्वारा हंगामा करने का मामला प्रकाश में आया है। एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्रों का आरोप है कि कॉलेज प्रशासन सरकार द्वारा निर्धारित फीस से अधिक वसूल रहा है। आरोप है कि मांगे गए रुपये नहीं दिये जाने पर हॉस्टल की बिजली और पानी को बंद कर दिया गया। जिसके बाद छात्रों को रुपये जमा कराने पड़े। इस मौके पर आकाश, राजदीप, आकाशी, शुभम, सुमित, सागर, अर्पित, देवांश, मधु रानी, रोहित, रिया, शिखा, तुषार समेत अन्य छात्र रहे।
आरोप पूरी तरह निराधार
रामा मेडिकल कॉलेज मैनेजर आकाश कुमार ने बताया कि तय फीस से अधिक रुपये मांगने और नहीं देने पर बिजली एवं पानी बंद कर देने का आरोप निराधार है। छात्रों द्वारा जन्म दिन, नववर्ष समेत अन्य पर्व पर किये जाने वाली पार्टी के दौरान की गई तोड़फोड़ का जुर्माना मांगा गया है। परीक्षा होने के चलते छात्रों से इसे मुद्दा बना दिया है।