फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहायक बैक प्रबंधक के घर का ताला तोड़कर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहायक बैक प्रबंधक के घर का ताला तोड़कर चोरी
विज्ञापन

पिलखुवा। रविवार की रात बदमाशों ने सहायक बैंक प्रबंधक के घर धावा बोल हजारों की नगदी और लाखों की आभूषण चोरी कर लग गए। घटना के वक्त मकान का ताला लगा था। पीड़ित ने थानें पर तहरीर दी है। पुलिस सीसीटीवी कैमरा खंगाल रही है।
स्थानीय मोहल्ला महादेव राणा पट्टी निवासी रणवीर सिंह का बेटा अंकित तोमर पिलखुवा स्थित एक बैंक के लोन विभाग में सहायक प्रबंधक के पद पर कार्यरत है। उनके दो आमने-सामने मकान स्थित है। अंकित की पत्नी गर्भवती है। इसी के चलते रविवार को प्रसव पीड़ा होने पर उसे हापुड़ स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। बैंक प्रबंधक और परिवार के सदस्य अस्पताल में थे। रात को अंकित के पिता रणवीर सिंह एक मकान का ताला लगाकर दूसरे में सो रहे थे। बदमाशों ने मकान का तोला तोड़ उसमें रखी हजारों की नगदी और लाखों रुपये कीमत के आभूषण कर ले गए। सोमवार की सुबह मकान का ताला टूटा देख पीड़ित के होश उड़ गए। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। लोगों ने पुलिस पर रात्रि गश्त नहीं करने का आरोप लगाया। घटना के बाद से लोगों में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ पिलखुवा डॉ. तेजवीर सिंह का कहना है कि पुलिस वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेज खंगाल रही है, शीघ्र ही बदमाशों को गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें