फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद नगर निगम ने जमीन पर कब्जा लेने के लिए पुलिस फोर्स की मांग

विज्ञापन
डंपिंग ग्राउंड के विरोध में धरना पर बैठे ग्रामीण। - फोटो : PILAKHWA
विज्ञापन
गाजियाबाद नगर निगम ने जमीन पर कब्जा लेने के लिए पुलिस फोर्स मांगी
विज्ञापन

पिलखुवा। गाजियाबाद नगर निगम द्वारा गालंद में कूड़ा डंप करने के लिए जमीन पर कब्जा लेने के लिए एसपी हापुड़ से पुलिस फोर्स मांगी है। डंपिंग ग्राउंड के विरोध में ग्रामीणों का नौवें दिन भी धरना जारी रहा। ग्रामीणों का कहना है कि वह किसी हाल में यहां पर डंपिंग ग्राउंड नहीं बनने देंगे।
मसूरी नगर पट्टी के किनारे गालंद में बनाए जा रहे डंपिंग ग्राउंड के विरोध में गालंद के अलावा लाखन, खिचरा, पिपलैड़ा, छिजारसी, मसूरी समेत कई गांवों के ग्रामीण तीन अक्तूबर से धरनारत हैं। धरना शुरू करने से पहले ग्रामीणों ने एक अक्तूबर को गाजियाबाद से कूड़ा लेकर आए डंपरों और जेसीबी मशीन को लौटा दिया था। ग्रामीणों ने रास्ते में गड्ढा भी खोद दिया था, जिससे कूड़े से भरे डंपरों का आवागमन नहीं हो सके। ग्रामप्रधान गालंद संजय कुमार कोरी का कहना है कि संघर्ष समिति का गठन किया जा रहा है। न्यायालय में जाने के लिए फाइल तैयार कराई जा रही है। समाधान नहीं हुआ तो आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण नौ दिन से धरने पर बैठे हैं। इसके बावजूद प्रशासन द्वारा अभी तक समस्या का समाधान नहीं कराया गया है। इस अवसर पर कुसुम देवी, कश्मीरी देवी, सुनीता तोमर, राजवती देवी, सुधा, मुन्नी, सुशीला, हरिओम तोमर, जयपाल सिंह, सुरेंद्र, बलदेव, इस्लामुद्दीन, सुरेश, दिनेश शर्मा, सतीश आदि धरना स्थल पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
मामले में पिछले दिनों नगर निगम गाजियाबाद द्वारा जमीन पर कब्जा लेने के लिए पुलिस अधीक्षक हापुड़ से फोर्स की मांग की गई है। मामले में उच्चाधिकारी पल-पल की जानकारी ले रहे हैं। ग्रामीणों को भी लगातार धरना समाप्त करने के लिए समझाया जा रहा है। - विजय वर्धन तोमर, एसडीएम धौलाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें