फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपिंग ग्राउंड के विरोध में ग्रामीणों का धरना जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
डंपिंग ग्राउंड के विरोध में ग्रामीणों का धरना जारी
विज्ञापन

पिलखुवा। गालंद में कूड़ा डंप करने के लिए बनाए गए डंपिंग ग्राउंड के विरोध में दूसरे दिन भी ग्रामीणों का धरना जारी रहा। वहीं विधायक असलम चौधरी ने भी धरना स्थल पहुंचकर ग्रामीणों को समर्थन दिया। विधायक ने कहा कि गालंद में किसी भी कीमत पर डंपिंग ग्राउंड नहीं बनने दिया जाएगा।
विज्ञापन

गाजियाबाद नगर निगम द्वारा गालंद में बनाये गए डंपिंग ग्राउंड का विरोध बढ़ता जा रहा है। रविवार से गालंद गांव के अलावा लाखन और हिंडालपुर के सैकड़ों ग्रामीण धरना पर बैठे हैं। सोमवार को भी ग्रामीणों का धरना जारी रहा। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक डंपिंग ग्राउंड को यहां से नहीं हटाया जाएगा धरना जारी रहेगा। जरूरत पड़ी तो सड़कों पर उतरकर आंदोलन भी करेंगे। इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। क्योंकि ग्रामीण पहले से ही डंपिंग ग्राउंड का विरोध करते आ रहे हैं। प्रशासनिक अधिकारियों से भी मिलकर गुहार लगाई गई थी लेकिन उन्होंने इस पर ध्यान नहीं दिया। वहीं सोमवार को धरनास्थल पर क्षेत्रीय विधायक असलम चौधरी ने धरना स्थल पहुंचकर समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि इस संबंध में प्रशासनिक अधिकारियों से मिलेंगे। आबादी के पास डंपिंग ग्राउंड नहीं बन सकता, इसके बनने से यहां संक्रामक बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गया है। इस दौरान ग्राम प्रधान संजय कोरी, ब्रजमोहन, सुरेंद्र, नीरज, राहुल, पप्पू, पवन, शिवम, हरिओम, कालू, विनोद, अशोक, रामपाल, शिवा, शीशपाल, सोनू, रामवीर, सतीश, जयकुमार, रिंकू, राहुल, दिनेश, कपिल, शिवकुमार, सुखवीर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

जल्द होगा समाधान -
उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत करा दिया गया है। मामले में गाजियाबाद के अधिकारी और ग्रामीणों के बीच बैठक कराकर मामले का समाधान कराया जाएगा।
विजय वर्धन सिंह, एसडीएम धौलाना हापुड़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें