फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के दो संक्रमित मिले, होम आइसोलेट कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना के दो संक्रमित मिले, होम आइसोलेट कराया
विज्ञापन

हापुड़। जिले में बुधवार को एंटीजन और आरटीपीसीआर जांच में बुजुर्ग समेत दो लोग कोरोना संक्रमित मिले। दोनों को बुखार है, जिन्हें होम आइसोलेट कराया गया है। जिले में अब तक 14 मरीज मिल चुके हैं।
एक मई से जिले में चौथी लहर की आहट से स्वास्थ्य विभाग सर्तक हो गया है। स्वास्थ्य विभाग ने अपने रिकॉर्ड में यह तिथि दर्ज की है। इस लहर में कोरोना का संक्रमण ज्यादा खतरनाक नहीं रहा है। बुधवार को जांच केंद्रों पर सैंपलिंग के दौरान 65 साल के बुजुर्ग और 25 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों ही मरीजों को होम आइसोलेट कराया गया है, सक्रिय मरीजों की संख्या भी सिर्फ दो है। सर्विलांस टीम को निगरानी रखने के आदेश दिए हैं। बता दें कि जिले के समस्त जांच केंद्रों पर प्रतिदिन 700-800 लोगों के कोरोना की जांच हो रही है।
जिले में कोरोना की स्थिति-
कुल जांच---1008849
कुल मरीज--14955
स्वस्थ मरीज--14730
सक्रिय मरीज--02
कुल मौत----223
कोट-
कोरोना संक्रमित मिले मरीजों की निगरानी जारी है, दवाएं मुहैया करा दी गई हैं। लोग मास्क और सामाजिक दूरी का अवश्य पालन करें।--डॉ रेखा शर्मा, सीएमओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें