फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में डूबा किशोर, उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगा में डूबा किशोर, उपचार के दौरान मौत
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। ब्रजघाट में आषाढ़ अमावस्या पर परिजनोें के साथ गंगा स्नान करने आया किशोर बीच धारा में पहुंच गया, जिससे डूबने के कारण हालत बिगड़ गई, परिजनों ने मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

हरियाणा के गुरुग्राम निवासी कुनाल (15) बुधवार को आषाढ़ अमावस्या पर ब्रजघाट गंगा में स्नान के लिए आया था। इसी दौरान कुनाल बैरिकेडिंग से आगे गंगा की बीच धारा में पहुंच गया और डूब गया। किशोर को डूबते देख परिजनों ने शोर मचा दिया, वहीं मोटर बोट पर बैठे गोताखोरों ने किशोर को बचाने के लिए गंगा में छलांग लगा दी, दो घंटे के बाद कड़ी मशक्कत करने पर गोताखोर उसको गंगा से बाहर निकाल लाए। जिसकी हालत गंभीर देख परिजन उसे मेरठ में उपचार के लिए ले गए, लेकिन उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। किशोर की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। कोतवाली पुलिस ने बताया कि स्नान के दौरान किशोर गंगा में डूब गया था। गोताखोरों ने उसे बाहर निकाला, जिसके बाद परिजन उसे मेरठ अस्पताल लेकर गए, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें