फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब बार्डर पर शहीद हुए एएसआई सुनील कुमार को दी अंतिम विदाई

विज्ञापन
एएसआई सुनील कुमार कौशिक का फाइल फोटो - फोटो : HAPUR
विज्ञापन
शहीद एएसआई सुनील को नम आंखों से दी अंतिम विदाई
विज्ञापन

हापुड़। पंजाब बार्डर पर शहीद हुए नगर के मोहल्ला न्यू शिवपुरी निवासी बीएसएफ में एएसआई पद पर तैनात सुनील कुमार कौशिक को रविवार को चौराखी पर नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान विधायक विजयपाल आढ़ती, नगर पालिकाध्यक्ष प्रफुल्ल सारस्वत, एसडीएम दिग्विजय सिंह और सीओ एसएन वैभव पांडेय ने पुष्प अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन

एएसआई सुनील कुमार कौशिक भारत-पाक सीमा पर बीओपी-शेरपुर, 183 बटालियन बीएसएफ अजनाला अमृतसर में तैनात थे। 22 मई की मध्यरात्रि में आंधी और खराब मौसम के दौरान भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर वॉच टावर पर उनकी ड्यूटी लगी थी। तूफान में टावर गिरने से वे बुरी तरह घायल हो गए। उन्हें तुरंत चिकित्सा के लिए अमृतसर स्थित आईवीवाई अस्पताल ले जाया गया। चार दिन उन्होंने मौत और जिंदगी की जंग लड़ी, जहां 27 मई को इलाज के दौरान उनका निधन हो गई। उनके भांजा प्रतीक ने बताया कि उन्होंने 34 साल देश की सेवा की। अंतिम बार वह होली पर ही घर आए थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी सुनीता कौशिक व दो बच्चे हैं, जिनमें पुत्री आकांक्षा कौशिक व पुत्र अंकित कौशिक हैं। पुत्री की शादी हो चुकी है, जबकि बेटा प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें